युवक मंगल दल असफपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की ली शपथ

युवक मंगल दल असफपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की ली शपथ

इटावा- भरथना विकासखंड के ग्राम पंचायत असफपुर के युवक मंगल दल ने 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय पीपरीपुर गांव में स्वामी विवेकानंद जी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए l

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भरथना अतुल कुमार जी मौजूद रहे । उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी ने युवक मंगल दल कार्यकर्ताओं की बहुत प्रशंसा की स्वामी विवेकानंद जी के बारे में संबोधित किया उन्होंने कहा की स्वामी विवेकानंद जी के किसी काम को ठान लो और जब तक वह काम पूरा ना हो जाए तब तक मत रुको वहीं युवक मंगल दल के अध्यक्ष आशीष कुमार ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए सभी लोगों से निवेदन किया कि आज से यह शपथ लेकर जाएं कि हम नशे हमेशा दूर रहेंगे और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करें वही कोषाध्यक्ष पवन ने प्रतिज्ञा ली हम आजीवन नशे से दूर रहेंगे ।

इसके पश्चात क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भरथना अतुल कुमार जी ने मॉडल पार्क का निरीक्षण किया । मॉडल पार्क को देखकर नाराज भी हुए । बोले इसमें साफ सफाई तो बिल्कुल ही नहीं है और उन्होंने भरोसा दिलाया आप लोगों को हमारे द्वारा पूरी मदद की जाएगी
कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि श्री अतुल कुमार जी, अध्यक्ष आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष, पवन कुमार, उपाध्यक्ष, शिव वीर, एवं सदस्य आनंद कुमार , रत्नेश यादव, , अनुज सविता, एवं पंचायत सहायक आशीष कुमार, एवं ग्राम पंचायत समाज सेवक किशोर यादव जी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!