धौलपुर पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा द्वारा कार्यालय में की जाने वाली नियमित जनसुनवाई से जिले में देखने को मिल रहा है कि बुजुर्गों को बहला फैसला कर राशन कार्ड आधार कार्ड बनवाने या अन्य किसी सरकारी कार्य के बहाने से उनके निकटतम परिजन रिश्तेदार या अन्य नजदीकी व्यक्ति उनकी संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से स्टांप आदि पर अंगूठा या हस्ताक्षर करवा लेते हैं जो की एक गंभीर अपराध होने के साथ ही सामाजिक दृष्टि से भी गलत आचरण है इसलिए सभी बुजुर्गों से धौलपुर पुलिस अपील करती है कि किसी भी कागज पर अंगूठा या हस्ताक्षर करने के समय उसे अपने अन्य किसी निकटतम परिजन या जानकार से भली भांति पड़वा कर ही अंगूठा या हस्ताक्षर करो जिले में बुजुर्गों के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को धौलपुर पुलिस द्वारा चिन्हित कर विधि सामान कार्यवाही की जावेगी जिससे बुजुर्गों के साथ ऐसा करने वालों को सबक मिल सके और भविष्य में कोई भी उन्हें उनके साथ ऐसा नहीं करें
मनोहर सिंह ब्यूरो चीफ धौलपुर