भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का झुंझुनूं दौरा, जिले की ली संगठनात्मक बैठकें, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति।*

जयपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का झुंझुनूं दौरा, जिले की ली संगठनात्मक बैठकें, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति।*

भाजपा लगातार सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाती है, सेवा कार्य और रचनात्मक कार्य होते है, कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय जनता के बीच जाती है – सीपी जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का दुनिया ने लोहा माना, देश मजबूत हुआ और अकल्पनीय काम हुए – सीपी जोशी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे। बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा सहित हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के काम समाहित – सीपी जोशी

 

जयपुर, 16 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे जहां उन्होंने जिला कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक बैठकें कर कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया और पदाधिकारियों के साथ विधानसभा उप चुनाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। जयपुर से झुंझुनू जाते समय रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी के स्वागत की तैयारी कर रखी थी, परंतु झुंझुनू के लाल के शहीद होने के कारण उन्होंने कहीं भी स्वागत नहीं करवाया। सीपी जोशी ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जिला कार्यालय में वृक्षारोपण भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रत्येक जिले में मंडलों और शक्ति केन्द्र सहित विभिन्न संगठनात्क बैठकें होनी है। जिनमें पुराने कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की योजना सहित अनेक विषयों पर चर्चा होगी। आगामी दिनों में पार्टी ने जो कार्यक्रम तक किए है उन्हें लेकर रचना बनी है, व्यापक रूप से उन कार्यक्रमों को करने का निर्णय लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में सबसे बड़ा अंतर यह है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चुनाव जीतने के बाद लगातार सरकार के कामों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए सेतू का काम करती है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के साथ ही रचनात्मक कार्य भी करते रहते है। इसके विपरीत कांग्रेस सिर्फ चुनाव के समय ही जनता के बीच जाती है, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कोरोना काल के समय सबने देखा कि सरकार होटलों में बैठी रही जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजन को सुविधाएं पहुंचाई, सेवा कार्य किए। कांग्रेस ने सालों तक सिर्फ वादे और नारे दिए, भाजपा ने जो कहा उससे ज्यादा करके दिखाया। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया था, लेकिन अब जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। आज भी राजस्थान की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में जो अकल्पनीय काम हुए और किस प्रकार देश मजबूत हुआ यह सभी ने देखा, दुनिया ने लोहा माना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान की आधारशीला रखने वाले बजट की प्रदेश की जनता, भाजपा जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और विपक्ष के लोग भी तारीफ कर रहें है। बजट से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे, इसमें गांव, गरीब, किसान युवा सहित हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के काम को समाहित किया है। वर्तमान समय में देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो इसके लिए विधानसभा उप चुनाव में जनता भाजपा को अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद देगी।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, संतोष अहलावत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश भड़ाना, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी व जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!