बिग ब्रेकिंग
पूरा मामला बाँदा जनपद के बबेरू कोतवाली में संचालित परिवार परामर्श केंद्र का है। जहां गुरुवार को पति पत्नी के विवाद को सुलह समझौता कराकर खुशी खुशी दोनो की विदाई की गई। बबेरू कस्बा निवासी नन्हेराम कुशवाहा की पुत्री को उसका पति पंकज पिछले 7 माह से लिवा नही ले रहा था। सुमन देवी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मायके में रह रही हूँ। परिवार परामर्श केंद्र ने नोटिस देकर सुमन के पति व ससुर को बुलाया गया। दोनो पक्षों की बाते सुनी गई। दोनो पक्षों के गिले शिकवे दूर कर राजी किया गया। दंपति एक साथ रहने को राजी हो गए। सुलह समझौता लिखाकर बिदा किया गया है। इस मौके पर हेड कांस्टेबल श्याम बाबू अग्निहोत्री, महिला कांस्टेबल कंचन यादव,सदस्य सुधीर अग्रहरि, मीना भारती, सुनीता भारती, प्रीति चित्रांसी मौजूद रही।
रिपोर्ट – शिवविलाश शर्मा जिला रिपोर्टर बाँदा