R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज चैनल
नीरज कुंजाम
तहसील रिपोर्ट बीजाडांडी मंडला
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी *सिर्फ पार्टी नहीं, एक मिशन हैं।
गांव, किसान, मजदूर,जल,जंगल, जमीन को बचाने का मिशन।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक समग्र विकास आंदोलन के महान क्रांतिकारी पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम जी के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की स्थापना की गई देश में रह रहे गरीब शोषित पीड़ित वंचित दलित आदिवासी मूलनिवासी समाज के हक अधिकार को बचाने के लिए उनके जल जंगल जमीन को संरक्षित करने के लिए देश में राष्ट्रीय स्तर के दो पार्टियां के रहते तीसरी पार्टी का निर्माण किया गया जिसमें देश के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले पीड़ित शोषित गरीब दलित आदिवासी मूलनिवासी समाज के लिए उनको संगठन रहने के लिए दादाजी का आंदोलन गोंडवाना महासभा के रुप रही एक आवाज, एक रिवाज ,एक समाज बनाने के लिए दादा ने यह आंदोलन की शुरुआत की और संसद में शोषित ,वंचित, पीड़ित गरीब , दलित आदिवासी ,मूलनिवासी समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को सदन तक पहुंचाने के लिए पेनवासी गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का स्थापना की जिसकी आज गढ़ा गोंडवाना के भूभाग नारायणगंज टिकरिया मैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 31वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता वा पदाधिकारी गढ़ उपस्थित रहे
मुख्य रूप से
प्रेम सिंह नरते पूर्व अध्यक्ष, शिवदयाल मार्को ,दादू लाल पंद्रो सेवाराम पंद्रो गो.गा.पा.ब्लॉक अध्यक्ष नारायणगंज राजकुमार उईके, दशरथ सोयाम , भगत सिंह मरकाम, धर्म सिंह वरकडे ,सुंदरलाल गडरिया, चमरू लाल तेकाम सहित अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे