भैसदेही पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बेचते पकडाया आरोपी
R9 भारत के साथ रामेशवर लक्षणे की रिपोट बैतूल से
पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान एसडीओपी महोदय भैसदेही के निर्देशन मे भैसदेही पुलिस द्वारा दिनांक 16.01.2022 को एक व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर ग्राम बोथी में दबिश देकर शराब रेड कार्यवाही की गयी जिसमें आरोपी रविश पिता नत्थूलाल लहरपुरे उम्र 30 साल निवासी ग्राम बोथी को पकड़ा जिसके कब्जे से 01 पेटी एम.डी., 01 पेटी आई.बी.,04 पेटी आफिसर च्वाईस, 04 पेटी देशी सफेद प्लेन मदिरा, 04 पेटी लाल मसाला कुल 14 पेटी शराब पकडी गयी कुल 123 लीटर आरोपी रविश को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्यवाही में श्रीमान एसडीओपी महोदय एवं उनका चालक प्रधान आरक्षक 317 संजय मेहरा की मुखबिरी सूचना में विशेष योगदान रहा। सूचना पर थाना प्रभारी भैसदेही एवं उनि गमरसिह मंडलोई, प्र. आर. 322 अजय भलावी, प्र. आर. 148 पंजाबराव परते, आर. 713 विवेक पाल, आर. चालक 559 किशोर, महिला आरक्षक 616 प्रिया सिरसाम की भूमिका रही।