कोरी घोषणाओं और लफ्फाजी में माहिर हैं शिवराज सिंह
जन जागरण पद यात्रा में शामिल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा
सीधी 21 जनवरी
चुरहट विधानसभा क्षेत्र में केन्द्र व प्रदेश सरकार की नाकामी के खिलाफ निकाली जा रही पदयात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हुए। आज उनके यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यह जन जागरण पदयात्रा सीधी लोकसभा क्षेत्र की पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रंजना मिश्रा द्वारा बघवार से शुरू की गई है।
इस अवसर पर अजय सिंह ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का वातावरण है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ कोरी घोषणाएं करने और लफ्फाजी में माहिर हैं। प्रदेश की जनता ने 2018 में कांग्रेस को जनमत देकर सरकार सौंपी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने षडयंत्र पूर्वक जनता की चुनी हुई सरकार को गिरा दिया।
श्री सिंह ने कहा कि 18 महीने की कांग्रेस सरकार में ₹100 में 100 यूनिट बिजली, एक बत्ती मुफ्त कनेक्शन, किसानों की ऋण माफी, 1000 वृद्धा पेंशन, बालिकाओं के विवाह के लिए 51 हजार की सहायता राशि, विधवा पेंशन की राशि में ₹500 की बढ़ोतरी जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी। कांग्रेस की इन कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा की सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया है। आज मनमाने बिजली के बिल लोगों के पास पहुंच रहे हैं। बिजली की कटौती हो रही है। गांवों में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जिनको बदला नही जा रहा है। आज की सरकार में बिना पैसे के कहीं कोई सुनवाई नहीं होती।
उन्होंने कहा कि इस भाजपा सरकार में हरिजन, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, गरीबों सहित सभी वर्गो का शोषण हो रहा है| इस यात्रा के माध्यम से भाजपा के कुशासन और व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने तथा उनके जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने का जो कार्य किया जा रहा है निश्चित ही वह सराहनीय और जन हितेषी है।
अजय सिंह ने कहा कि आने वाले 2023 में निश्चित ही एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की जन हितैषी सरकार बनेगी।पदयात्रा के दौरान बड़खरा 734 की हरिजन बस्ती में ट्रांसफॉर्मर, बिजली बिल, राशन जैसी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके त्वरित समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निकाली जा रही इस जनजागरण पदयात्रा में युवा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामवासी बड़ी संख्या में आगे आकर शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम की सफलता से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
आज की यात्रा ग्राम- मल्देवा से प्रारभ होकर ममदर, बड़खरा 734,740, अमरपुर में आज के दिन का विश्राम हुआ। आज पदयात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री डॉ महेन्द्र सिंह चौहान,ज्ञान सिंह चौहान,
संदीप उपाध्याय,राजभान सिंह,डॉ महेंद्र तिवारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री,नवीन बघेल,सुखेन्द्र सिंह,भैयालाल रावत, कैलाश साकेत,विश्वनाथ साकेत, राजीव द्विवेदी,अशोक मिश्रा,श्रीमती किरण सिंह,श्रीमती सुनीता विश्वकर्मा, राजाराम साकेत,अक्षय द्विवेदी, सुदीप द्विवेदी, जय मिश्रा, प्रिंस सिंह,उमेश सिंह भरतपुर, किरण सिंह,संजू सिंह, दिग्विजय सिंह,विजय गुप्ता,उत्सव सिंह,शंकर दयाल मिश्रा, दिनेश पाठक,हिमांशु शुक्ला,अभिषेक सिंह रूपक,कमलेश त्रिपाठी,उत्सव सिंह, लल्लू पाल सरपंच, अनुराग सिंह, सुदीप द्विवेदी, सुधाकर द्विवेदी, विवेक सिंह चोरगड़ी,राजीव द्विवेदी, विनोद मिश्रा, विनय सिंह राजन,करुण सिंह, अभिषेक नौगवा, प्रकाश सिंह, सुजीत तिवारी,सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आम जन उपस्थित रहे।
R9 भारत के लिए सीधी से ब्यूरो चीफ राजेश मिश्रा की रिपोर्ट