पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रुदावल में बाल कौशल विकास मेले का आयोजन प्रधानाचार्य राजेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में हुआ।

रुदावल( भरतपुर) 21 फरवरी 2025

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रुदावल में बाल कौशल विकास मेले का आयोजन प्रधानाचार्य राजेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में हुआ।

मेले में प्लंबर सुभाष चंद्र, इलेक्ट्रीशियन महेश चंद्र, कृषक विजय कुमार, ब्यूटीशियन रश्मि सिंघल, हेयर सेलून राहुल कुमार, ओमचंद ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को एक्सपोजर टू वोकेशनल एजुकेशन के तहत ब्यूटीशियन, टेलरिंग, कृषि क्षेत्र में प्रैक्टिकल प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों को बाल संवारने के तरीके बताए। प्रधानाचार्य ने बताया कि बाल कौशल मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों में रोजगार के क्षेत्र, श्रम का महत्व, व्यवसायिक शिक्षा के सेक्टर की समझ विकसित हो, ड्रॉप आउट दर कम हो, स्कूल से प्रस्थान करने पर हर विद्यार्थी एक कौशल सीख कर जाए, ताकि स्वरोजगार में लग कर आत्मनिर्भर बन सके।

रुदावल से संवाददाता रामेश्वर वशिष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!