बुधवार से लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं

बुधवार से लापता युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं

फिरोजाबाद में घर से सुबह 8 बजे बाजार के लिए पुत्र केयान के साथ निकली युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने थाना दक्षिण में तहरीर दी है।

फ़िरोज़ाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र निवासी पवन कुमार के पुत्र शिवा की पत्नी अपने 4 वर्षीय पुत्र केयान के साथ बुधवार को किसी कार्य से मार्केट की कह कर निकली थी जो, शाम तक वापस लौट कर नहीं आई।

घरवालों को आशंका है कि दीपेश, मनीष, आशु, शिवम और छोटू के सहयोग से बाल्मीकि पुत्र रिकी बहला फुसलाकर ले गया है।

घर में रखा हुआ केश व ज्वेलरी भी नहीं मिला है। घरवालों ने इसकी सूचना थाना दक्षिण में लिखित रूप से दी है।

फ़िरोज़ाबाद से जिला संवाददाता दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!