ख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की

R9 भारत निखिल वाधवा संवाददता तिल्दा नेवरा

तिल्दा नेवरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 06 मार्च 2022 को तिल्दा क्षेत्र के ग्राम-छतौद में आयोजित होने वाले समाज के वार्षिक राज अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए वार्षिक सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, तिल्दा राज के संरक्षक अनिल नायक व देवव्रत नायक, राज प्रधान ठाकुर राम वर्मा, दौलत धुरंधर, ओम प्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!