किसी भी परिस्थिति में प्रधानमंत्री आवास को पूरा करें काम : प्रशांत कुमार
पलामू जिला के नीलांबर पीतांबर पुर, प्रखंड कार्यालय के सभागार में नए पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने आज अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक आवश्यक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने उपस्थित पंचायत के स्वयं सेवकों तथा पंचायत सेवकों से कहा कि 2020-2021 तथा2021-2022 के अधूरे पड़े तमाम प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराएं। इसके लिए जो भी समस्याएं आ रही हैं उसको दूर करने का प्रयास करें। किसी भी हाल में कोई भी पीएम आवास योजना लंबे समय से अधूरा नहीं रहना चाहिए। इस अवसर पर बीपीआरओ विनय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पंचायतों के स्वयंसेवक तथा पंचायत सेवक उपस्थित रहे।
नीलांबर पीतांबर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट