प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली शोभा यात्रा।

स्लग- प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने निकाली शोभा यात्रा।

एंकर – आपको बता दे कि पूरा मामला बाँदा जनपद के बबेरु कस्बा में शोभा यात्रा निकालने का है। जहां प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बबेरु ने बाँदा रोड नहर पटरी से शोभा यात्रा प्रारम्भ की, परमपिता परमेश्वर शिव भगवान की झांकी के साथ महिलाएं सिर पर कलश रखे तथा हांथो में नशा मुक्ति से लिखी तख्तियां लिए परमपिता का परिचय व आत्मा का परिचय का संदेश देती रही। वही परमपिता शिव का संदेश पढ़ने के लिए पर्चो का वितरण किया गया। शोभा यात्रा नहर पटरी से तिंदवारी रोड से मुख्य चौराहा होकर औगासी रोड़ से सुंदर कुआं, पुरानी तहसील रोड होकर कमासिन मुख्य मार्ग से मढ़ी दाई मंदिर जाकर माथा टेका और अर्धनारीश्वर शिव भगवान की पूजा अर्चना किया। वही से वापस लौटकर कमासिन मार्ग से मुख्य चौराहा होकर बाँदा रोड होकर बबेरु कस्बे का भ्रमण कर परमपिता का संदेश दिया गया है। वही मुख्य चौराहा पर रामऔतार मेडिकल के सांवलदास गुप्ता ने शिव भगवान की पूजा अर्चन किया और शोभा यात्रा में समालित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा का जगह जगह पर स्वागत किया गया है।

बाँदा जिला संवाददाता R9 भारत से शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!