रिपोर्टर – ललित सोनी
लोकेशन – गंज बासौदा
स्लग -विश्व हिंदू परिषद सामाजिक समरसता कार्य विभाग की संभाग बैठक संपन्न
एंकर – हिंदुओं में समानता का भाव जाग्रत करने हेतु प्रयासरत है विहिप: देव जी रावत
गंज बासौदा! विश्व हिंदू परिषद हिंदुओं में समानता का भाव जाग्रत करने हेतु प्रयासरत है सभी के लिये एक जल स्थान, ऐक देव स्थान और मरणोपरांत एक शमशान सुलभ हो ऐसा भाव जाग्रत करता है। हम इस प्रयास में सफल भी हुये हैं जहां कमी रह गयी है वहां प्रयास जारी हैं। उक्त विचार विहिप सामाजिक समरसता कार्यविभाग की संभाग बैठक में उपस्थित विहिप के सामाजिक समरसता आयाम के केंद्रीय मंत्री देवजी भाई रावत ने कही।
क्षेत्र समरसता प्रमुख राजकुमार सिंह ने विभिन्न जिलों से उपस्थित समरसता प्रमुखों से उनके कार्य की समीक्षा की तथा आगामी कार्योजना बतायी।
प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कहा कि विहिप द्वारा समाज के गरीब वर्ग के बंधुओं को स्किल डेबलेपमेंट के विभिन्न कार्यक्रम चलाकर स्वरोजगार के लिये तैयार किया जा रहा है।
बैठक को प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी, प्रांत समरसता प्रमुख सुनील यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर समरसता आयाम की प्रांत टोली सदस्य डॉ चंद्रशेखर शर्मा, विभाग समरसता प्रमुख राकेश सक्सेना, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र राजपूत, जिला समरसता प्रमुख केशव हाडा, जिला सह समरसता प्रमुख बसंती लाल कुशवाह एवं करतार सिंह दांगी एवं विभिन्न जिलों के जिला प्रमुख सहित बैठक व्यवस्था में जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, जिला मंत्री अभिषेक शर्मा गुरुजी, जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर झा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सत्यम दुवे बावली, नगर अध्यक्ष रामकृष्ण राजपूत, नगर मंत्री संजय सिलावट, नगर संयोजक भजन प्रजापति, अमित जैन उपस्थित रहे।