सतगावाॅ से कौशल पाण्डेय रिपोर्ट
सतगावाॅ प्रखंड के बासोडीह देवघर मुख्य सड़क में रविवार को शाम ग्राम पोखरडीहा में टेम्पू पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया ।जिसे आम लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया तथा एक मोटरसाइकिल चालक के द्वारा घटना स्थल पर मेडिकल किट के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जिसका पहचान रोहित कुमार पिता लालू सिंह उम्र 28 वर्ष व गोलू कुमार पिता संजय सिंह उम्र 22वर्ष दोनों बिहार नवादा जिला के पार नवादा थाना बुन्देलखंड जिला नवादा के रूप की गई है दोनों को गंभीर हालत में कोडरमा सदर रेफर किया गया ।डॉक्टर पंकज कर्मकार ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर कोडरमा भेज दिया गया।बताया जाता है की बासोडीह के योर से नवादा जाने के क्रम में टेम्पू चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। दोनों युवक ने शराब का सेवन कर रखा था। जिससे दुर्घटना हुई है वही घटनास्थल पर पहुंचकर सतगावां पुलिस टेम्पू को जप्त कर सतगावां थाना ले गईं।