राजस्थान यूथ कांग्रेस में बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यकारिणी भंग,एक ही झटके में सभी पदाधिकारियों की छुट्टी 3 नेताओं को सौंपी कमान…..

जयपुर 21 जनवरी 2026

राजस्थान यूथ कांग्रेस में बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यकारिणी भंग,एक ही झटके में सभी पदाधिकारियों की छुट्टी 3 नेताओं को सौंपी कमान…..

दिल्ली निर्देश पर राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, अब 3 दिग्गज संभालेंगे संगठन की कमान….

जयपुर..राजस्थान कांग्रेस के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। यह फैसला सीधे दिल्ली से जारी आदेश के तहत लिया गया है, जिससे प्रदेश संगठन में हलचल तेज हो गई है। एक ही आदेश में सभी पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया गया है, जिसे संगठन के भीतर एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है..!*

दिल्ली से जारी हुआ सख्त आदेश…..

यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों से यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया। आदेश में साफ तौर पर लिखा गया है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यशैली और अपेक्षित परिणाम न मिलने को लेकर फीडबैक मिल रहा था, जिसके बाद ये कड़ा फैसला लिया गया है..!

क्यों उठाया गया ये बड़ा कदम…

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले चुनावी दौर और संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है। यूथ कांग्रेस को पार्टी की रीढ़ माना जाता है और ऐसे में संगठन में ढीलापन या निष्क्रियता शीर्ष नेतृत्व को स्वीकार्य नहीं थी। इसलिए पूरी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से टीम बनाने की रणनीति अपनाई गई है, ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिल सके..!

प्रदेश संगठन में मचा हड़कंप….

प्रदेश कार्यकारिणी के भंग होने की खबर सामने आते ही कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर शुरू हो गया। कई पदाधिकारी अचानक पदमुक्त होने से हैरान नजर आए, वहीं कुछ नेताओं ने इसे संगठन सुधार की दिशा में जरूरी कदम बताया। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में भी इस फैसले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं..!

अब किनके हाथों में होगी कमान……

कार्यकारिणी भंग होने के बाद फिलहाल यूथ कांग्रेस की पूरी जिम्मेदारी तीन प्रमुख नेताओं के कंधों पर सौंपी गई है। ये तीनों चेहरे अब संगठन का कामकाज संभालेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे..!
अभिमन्यु पूनिया – प्रदेश अध्यक्ष
यशवीर शूरा – कार्यकारी अध्यक्ष
सुधींद्र मूंड – कार्यकारी अध्यक्ष

इन तीनों नेताओं को संगठन को संभालने, कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने और नई टीम के गठन तक व्यवस्था सुचारु रखने की जिम्मेदारी दी गई है..!

जल्द बनेगी नई प्रदेश कार्यकारिणी…..

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था स्थायी नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार संगठन में सक्रिय, जमीनी स्तर पर काम करने वाले और चुनावी दृष्टि से प्रभावी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जा सकती है..!

आगामी चुनावों पर नजर….

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह फैसला सीधे तौर पर आगामी चुनावों की तैयारी से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि यूथ कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरे और युवाओं को पार्टी से जोड़े। नई टीम के जरिए संगठन में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने की कोशिश की जा रही है..!

संदेश साफ: प्रदर्शन जरूरी…

इस फैसले के जरिए पार्टी ने यह संदेश भी दे दिया है कि संगठन में पद से ज्यादा प्रदर्शन मायने रखता है। जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन परिणाम भी देने होंगे। राजस्थान कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के लिए यह समय आत्ममंथन और नए सिरे से खड़े होने का माना जा रहा है कुल मिलाकर, राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करना एक बड़ा और रणनीतिक फैसला है, जिसका असर आने वाले दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक समीकरणों पर साफ नजर आ सकता है….!!!

जयपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!