विज्ञान मेले में युवा वैज्ञानिकों ने माॅडलों का किया प्रदर्शन
भरतपुर, 28 फरवरी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पंचायत समिति पहाडी के सभागार में सोमवार को आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ पंचायत समिति कामां के पूर्व प्रधान जलीस खान द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया तथा कार्यक्रम में अध्यक्षता पंचायत समिति पहाडी के प्रधान साजिद खान ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति कामां के पूर्व प्रधान जलीस खान ने संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विज्ञान मेले लगाने से यहां छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकिसित होगी इस तरह के कार्यक्रम तहसील स्तर पर होने से तहसील के आम जन एवं छात्रों को विज्ञान एवं प्रायोगिकी विभाग द्वारा किए जा रहे नवचारो की जानकारी मिलेगी।
लिक्वड नाईट्रोजन शो में आई.आई.टी. जोधपुर की वैज्ञानिक एवं भारतीय युवा वैज्ञानिक अकादमी की सदस्य डॉ० रितु गुप्ता के द्वारा नेनो टैक्नोलॉजी एवं इसके अनुप्रयोग पर व्याख्यान दिया गया तथा लिक्विड नाईड्रोजन शो के माध्यम से नाइड्रोजन गैस की विशेषताओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जलीस खान एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष साजिद खान द्वारा विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित वैज्ञानिक सिद्धान्तों के मॉल्डस की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डाॅ रवि गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा तीन दिवसीय विज्ञान मेला 28 फरवरी से 3 मार्च तक पंचायत समिति पहाड़ी में आयोजित किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा होगी।
विभाग के परियोजना निर्देशक डॉ० मनु सिकरवार द्वारा विभाग की गतिविधयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सूचना संचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्रीमती जाहिदा खान द्वारा विभाग की गतिविधियों को ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर तक ले जाने की पहल का प्रयास है उनके निर्देश पर यह विज्ञान मेला जिले के मेवात क्षेत्र की पहाडी पंचायत समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में पहाड़ी एवं कामों के लगभग 10 से विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। इसके साथ ही भरतपुर इंजिनियर कॉलेज के छात्रों द्वारा तकनीकी मॉडल्स के माध्यम से विज्ञान के सिद्धान्तों को समझाया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता के 84 प्रतिभागियों द्वारा विज्ञान आधारित चित्र बनाये गये।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उपखण्ड अधिकारी कामां दिनेश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी पहाडी संजय गोयल, पंचायत समिति पहाड़ी के विकास अधिकारी देशवीर सिंह, द्वारा संबोधित किया गया। मेले में विभाग के उदयपुर संभाग, कोटा संभाग, जयपुर संभाग एवं रिमोट सेन्सिंग विभाग के अधिकारी मौजूद थे। रिमोट सेन्सिंग विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी लगाए गई है। विभिन्न नक्शों के माध्यम से भरतपुर जिले में पानी की स्थिति, मिट्टी की स्थिति, फसलों की जानकारी आदि प्रदर्शित की गई।
R9 भारत के लिए भरतपुर से ब्यूरो रिपोर्ट।