भरतपुर 11 फरवरी 2026
ऑपरेशन शिकंजा अभियान के अन्तर्गत डीएसटी टीम भरतपुर एवं थाना बयाना टीम की बड़ी कार्रवाई
10 साल से फरार 8000 रूपये का ईनामी स्थाई वारण्टी पूरनसिहं उर्फ बनिया गिरफ्तार
भरतपुर…डीएसटी भरतपुर और बयाना कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे 8,000 रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया हैलिया। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे इस इनामी बदमाश की पहचान पूरन सिंह उर्फ बनिया (उम्र 45 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह, जाति नाई, निवासी संजयनगर, भरतपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार मय डीएसटी टीम तथा बयाना कोतवाली थानाधिकारी रामगिलास द्वारा गठित संयुक्त टीम ने अंजाम दी। पुलिस को आरोपी के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर मथुरा से दबिश देकर गिरफ्तारी की गई। इस सफल कार्रवाई में कानि. जयदेव यादव (1673), कानि. हरिओम (2606) डीएसटी भरतपुर एवं कानि. सतीश कुमार (1693) थाना बयाना की अहम भूमिका रही। आरोपी पूरन उर्फ बनिया के खिलाफ बयाना थाने में कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में वह स्थायी वारंटी घोषित था और लगातार फरार चल रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है…!!
हेमंत दुबे