पंडित दीनदयाल उपाध्याय दृढ़ व्यक्तित्व के धनी थे :बिशम्बर दयाल शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दृढ़ व्यक्तित्व के धनी थे :बिशम्बर दयाल शर्मा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई , कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं माल्यार्पण की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा रहे, विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सादा जीवन, उच्च विचार और दृढ़ संकल्प व्यक्तित्व के धनी थे। वे एक मेधावी छात्र, संगठक लेखक, पत्रकार, विचारक, राष्ट्रवादी और एक उत्कृष्ट मानवतावादी थे। उनके सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति की चिन्ता सदैव कचैटती थी। गरीबों व माँ भारती की सेवा करने के भाव को लेकर जबरदस्त उत्साह, जज्बे, जुनून और दृढ़ विश्वास के साथ, वे 1937 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शामिल हुए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ के महासचिव के रूप में राजनीति में कदम रखा, इस जिम्मेवारी का बखुबी निर्वहन किया। यह देश में कांग्रेस का राजनीतिक विकल्प था। जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत अपने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के एक मजबूत, जीवंत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के विचार को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया। पूंजीवाद और समाजवाद की जगह पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने स्वराज के रूप में गांधी जी द्वारा परिकल्पित नैतिक मूल्यों और लोकव्यवहार के आधार पर आर्थिक नीतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम थी। वे कहते थे कि राजनीतिक व्यक्ति को जन सेवक के रूप कार्य करना चाहिए, उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए l इस अवसर पर जिला मंत्री विजय त्यागी, जिला परिषद सदस्य दीपचंद कुशवाहा, बाचाराम बघेल, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, पूर्व जिला मंत्री विनय परमार, पूर्व कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा, राहुल राणा, पंकज शर्मा, अनमोल बंसल, कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, आशीष मिश्रा, राजा भैया, प्रदीप सिसोदिया, फैजल खान, बहादुर सिंह लोधा l संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!