VB G RAM G
नाहिला मण्डल और राजाखेड़ा शहर मंडल संयुक्त कार्यशाला हुई संपन्न :—–

भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के दिशा निर्देशन में राजाखेड़ा विधानसभा के भाजपा मंडल नाहिला व राजाखेड़ा शहर मंडल की VB G RAM G संयुक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन नाहिला मण्डल अध्यक्ष जयवीर जी और राजाखेड़ा शहर मंडल अध्यक्ष सत्यम गुप्ता और नाहिला संयोजक राजन ठाकुर, सह संयोजक तपेंद्र सिकरवार तथा राजाखेड़ा शहर मंडल संयोजक अनूप तिवारी के नेतृत्व मे हुआ
मुख्य वक्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सिकरवार उर्फ राजा भईया ने VB G RAM G कार्यशाला में पधारे सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ का पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्ति किया कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता ,दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया मुख्य वक्ता राजा भईया ने विकसित भारत गारंटी फोर रोज़गार आजीविका मिशन ग्रामीण पर अपने विचार व्यक्त किए मुख्य वक्ता राजा भैया ने कहा कि VB G RAM G के तहत् सभी को 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा पहले नरेगा में होने वाले भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा एवम् सभी मजदूरों का भुगतान 7 दिन के अंदर होगा एवं विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार किया जाएगा सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने बूथों पर जाकर इसके बारे में सभी को जानकारी दें अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया एवं उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया कार्यशाला का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
मंच संचालन नाहिला मण्डल महामंत्री असर्पी जादौन ने किया।
कार्यशाला में रामसेवक निषाद ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री,प्रमोद तिवारी, होतम निषाद,विनोद तिवारी,रितिक दीक्षित,प्रमोद जादौन,राजवीर बघेल,पिंकी,मयंक दीक्षित,मदन राणा जितेंद्र बघेल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव ब्यूरो चीफ धौलपुर