जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सैंपऊ महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सैंपऊ महाशिवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

सैंपऊ महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

महाशिवरात्रि से सैंपऊ महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी एवं अधीक्षक विकास सांगवान ने महादेव मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, मेले के मुख्य मार्गों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा, ताकि मेले में आने वाले हजारों भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी, सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश और निकास मार्ग सही से निर्धारित किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी संबंधित अधिकारियों को समय रहते तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि सैंपऊ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। प्रशासन ने इस वर्ष मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ अनूप सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!