भारतीय किसान संघ की बैठक जिला अध्यक्ष रमन सिंह कसौदा की अध्यक्षता में किसान भवन कृषि उपज मंडी में हुई बैठक में अजमेर सिंह जी ने कहा कि अभी तक किसानों को फसल खराबा का मुआवजा नहीं मिला है और इस पर प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है पिछला बकाया किसानों को मुआवजा दिया जाए और जो अब फसल खराब हुई है उस खराबे का मुआवजा भी दिलाया जाए। रूप सिंह बहनेरा ने कहा कि प्रशासन किसानों की नहीं सुन रहा है किसानों का शोषण हो रहा है जल्द ही किसानों द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह तुहिया ने कहा कि किसानों को फसल खरावे का मुआवजा नहीं मिलने पर माननीय न्यायालय में बीमा कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया हुआ है। फिर भी उस पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।लाखन सिंह अलीपुर ने बताया कि बैठक में मोहन सिंह सेंत, गोपाल लवानिया, बच्चुसिंह बदनपुरा, मिट्ठू सिंह बांसी,महेश लखनपुर, लोकेश अवाना, समय सिंह, जीतू तुहिया,भगवान सिंह अमर सिंह, फॉरेन कंजौली आदि किसान उपस्थित हुए
रिपोर्टर राहुल डागुर लखनपुर