नगर पालिका निवर्तमान चैयरमैन वीरेंद्र सिंह जादौन ने चौथ दंगल के लिए उपखंड अधिकारी से की चर्चा,

नगर पालिका निवर्तमान चैयरमैन वीरेंद्र सिंह जादौन ने चौथ दंगल के लिए उपखंड अधिकारी से की चर्चा, उपखंड अधिकारी को चौथ दंगल की समस्याओं को कराया अवगत,

राजाखेड़ा खाशा स्टेडियम में दंगल चौथ का आयोजन, 7 मार्च को होने की संभावना, ‌ उपखण्ड अधिकारी सुशीला मीणा

राजाखेड़ा – राजाखेड़ा नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा एवं प्रशासनिक सुशीला मीणा से मुलाकात कर राजाखेड़ा में सरकारी दंगल चौथ के आयोजन एवं व्यवस्थाऐ समय पर आयोजित करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल एवं निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने एसडीएम को अवगत कराया कि यह दंगल 1947 से पूर्व से ही लगता चला आ रहा है, राजाखेड़ा तहसील परिसर के पीछे खाशा स्टेडियम में आयोजित किया जाता है राजाखेड़ा ही नहीं अपितु यह सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि जिले का सबसे बड़ा कुश्ती चौथ दंगल का आयोजन है।
पहलवान (दंगल) स्थल खाशा बाउंण्ड्री पर पानी से भरा हुआ है; उसे तत्काल निकलवा जावे एवं मरम्मत कराने तथा पूर्व की तरह दंगल का आयोजन कराने का अनुरोध किया गया, जिसे एसडीएम ने स्वीकार कर लिया है. और आश्वासन दिया कि दंगल का प्रबंधन निर्धारित समय पर भव्य रूप से किया जाएगा। इससे पहले प्रतिनिधि मंडल एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन ने नगर पालिका राजाखेड़ा के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी देवेंद्र कुमार तिवारी से भी दंगल के सफल आयोजन पर भी चर्चा की। इस संबंध में प्रशासन और दंगल समिति की व्यवस्था एवं संयुक्त बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया गया।दंगल की संभावित तिथि 7 मार्च है। प्रचार प्रसार के लिए पर्चे छपवाने और समाचार मीडिया के माध्यम से जानकारी देने का निर्णय लिया गया है।उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा सुशीला मीणा के साथ प्रतिनिधि मंडल एवं निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जादौन, कैलाश चाहर, उत्तम दीक्षित, वैजनाथ सिंह जादौन , रवींद्र चौहान एडवोकेट, चरण सिंह, अतर सिंह आदि शामिल थे , संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!