जगन फाउंडेशन ने धौलपुर में 7 FEA सेंटर लॉन्च किए: युवाओं के लिए डिजिटल स्किलिंग व अंग्रेजी बोलने का नया द्वार

जगन फाउंडेशन ने धौलपुर में 7 FEA सेंटर लॉन्च किए: युवाओं के लिए डिजिटल स्किलिंग व अंग्रेजी बोलने का नया द्वार

 

धौलपुर, 13 फरवरी 2026: जगन फाउंडेशन ने धौलपुर जिले में युवाओं के उत्थान हेतु 7 नए FEA (फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन) सेंटरों की शुरुआत की घोषणा की। इन सेंटरों में डिजिटल स्किलिंग और अंग्रेजी बोलने के पाठ्यक्रम संचालित होंगे, जो युवाओं को रोजगार योग्य बनाएंगे।

 

आज चार नए सेंटरों – सैपु, मांगरोल, मरैना और मनिया में उद्घाटन सम्पन्न हुआ। पूर्व में घोषित सेंटर तसीमो, छावनी और कोलारी में कार्य प्रगति पर है। FEA मैनेजर मनोज कुमार ने सभी उद्घाटनों का नेतृत्व किया।

सैपु सेंटर का विशेष उद्घाटन हमारी पहली महिला ट्रेनर सुश्री नेहा पाठक द्वारा किया गया, जिसमें जगन फाउंडेशन के निदेशक दुष्यंत शर्मा व मालविका मुद्गल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मनोज कुमार, FEA मैनेजर ने कहा: “ये सेंटर धौलपुर के युवाओं के लिए सुनहरे अवसर लेकर आए हैं। डिजिटल स्किलिंग और इंग्लिश कम्युनिकेशन से वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। हमारा लक्ष्य हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना है।”

दुष्यंत शर्मा, निदेशक, जगन फाउंडेशन ने कहा: “जगन फाउंडेशन धौलपुर जिले भर में ऐसे और सेंटर खोलने को प्रतिबद्ध है। युवा शक्ति का विकास ही जिले की प्रगति का आधार है। हम चाहते हैं अधिक से अधिक छात्र इन अवसरों का लाभ उठाएं।”जगन फाउंडेशन का यह प्रयास धौलपुर के युवाओं को आधुनिक स्किल्स प्रदान कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करेगा। संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!