राजाखेड़ा सिविल न्यायाधीश न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा की अध्यक्षता में लोक अदालत का हुआ आयोजन,
अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिकसेवा समिति, राजाखेड़ा के द्वारा शनिवार को विशेष प्रि-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया। ताल्लुका विधिक सेवा समिति, राजाखेड़ा के अध्यक्ष एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश शर्मा की अध्यक्षता में गठित बैंच द्वारा प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के कुल 60 प्रि-लिटिगेशन प्रकरण विशेष लोक अदालत में सम्मिलित किये गये ,जिनमें से कुल 06 प्रकरणों में राजीनामें से कुल 775300/- रूपयें के अवार्ड पारित किए गए। इस अवसर पर लोक अदालत पीठ के सदस्य अधिवक्ता होतम सिंह जादौन, ताल्लुका सचिव अंकित मंगल, भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी संत कुमार, रामवतार, संतोष, दुर्गेश आदि उपस्थित रहे। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक तथा पक्षकारान् उपस्थित होकर लोक अदालत में सभी मुकदमों का निस्तारण आपसी सुलह व समझाईश से कराया गया ताकि पक्षकारान के मध्य भाईचारा व सौहार्द का वातावरण बना रहें। संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर