मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का तीन दिवसीय दौरा भरतपुर संभाग क्षेत्र में रहा।

मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का तीन दिवसीय दौरा भरतपुर संभाग क्षेत्र में रहा।

मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का तीन दिवसीय दौरा भरतपुर संभाग में धार्मिक और सामाजिक एवं राजनीतिक दौरा रहा जिसमे बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा से मुलाकात की एवं वैर से विधायक एवं पीडब्ल्यूडी केबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव के साथ गांव लुहासा में धाकड़ समाज की ओर से किए गए होली मिलन समारोह में भाग लिया। एवं समाज के उत्थान पर जोर दिया। इसके बाद हिंडौन में पहुंच कर धाकड़ समाज के अध्यक्ष का चुनाव करवाया एवं कई धार्मिक स्थलो पर पहुंच कर देवी देवताओं के दर्शन किए खोहरा गांव में सिद्ध बाबा, पिदावली गांव में हनुमान जी, झील का बाड़ा में केला देवी एवं एचोली में भागवत कथा व गोरखनाथ जी के दर्शन किए।
खोहरा गांव में तुलसीराम पूर्व सरपंच के नेतृत्व में स्वागत किया गया व पिदावली गांव में पूर्व सरपंच धनीराम धाकड़ के द्वारा स्वागत किया गया एवं एचोली गांव में डॉ पदम सिंह धाकड़ के द्वारा स्वागत किया गया।
इसके बाद सामाजिक बंधुओं के साथ मुलाकात की एवं बयाना में धाकड़ समाज महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला धाकड़ के निवास पर स्वागत किया एवं सामाजिक बंधुओं से कई बातों चर्चा की ।
इसके बंद बरेठा व बयाना क्षेत्र को पर्यटक क्षेत्र में घोषित कराने की मांग की धाकड़ समाज के पूर्व अध्यक्ष रमन धाकड़ ने अपने लेटर हेड पर लिखत में ज्ञापन दिया। इसके बाद पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने बयाना सीओ अजय कुमार शर्मा व पत्रकारों से मुलाकात कर बयाना क्षेत्र के विकास के बारे में भी चर्चा की।
इस दौरान बयाना सीओ अजय कुमार शर्मा, एएसआई सियाराम धाकड़, पत्रकार महेश शर्मा ,पत्रकार मुकुट भारद्वाज, पत्रकार संदीप कसाना,आदि मौजूद रहे।
तीन दिवसीय दौरे पर उनके साथ साथ में धाकड़ समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमन धाकड़, विराट धाकड़, गोरधन धाकड़, तेजसिंह धाकड़, कृष्ण मुरारी धाकड़, राजेंद्र धाकड़ आदि मौजूद रहे।
एवं युवाओं में पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के आने से बड़ा जोर जोर रहा। और युवाओं ने उन्हें अपना राजनीतिक नेता राजस्थान का माना ।

ब्यूरो रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!