जयपुर 26 फरवरी 2026
विधानसभा में फिर गूंजा तहसील क्रमोन्नत का मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र में धरने का मुद्दा
नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में उठाया, मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास समन्वय समिति का मुद्दा
“मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” धरना ग्यारहवें दिन भी लगातार जारी साथ ही क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान भी लगातार रूप से जारी

जयपुर..आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास समन्वय समिति द्वारा प्राचीन श्री लड्डू गोपाल जी राधा-कृष्ण मंदिर, उपतहसील कार्यालय व पुलिस थाना के पास, लखनपुर पर चल रहा “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” धरना ग्यारहवें दिन भी मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास की विभिन्न मांगों को लेकर लगातार जारी रहा।
मौन सत्याग्रह पर बैठे एडवोकेट विजय चौधरी लखनपुर, समन्वय समिति के संयोजक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, एम. एस. जे. कॉलेज, भरतपुर द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर प्रात: पुनः दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला चढ़ाकर और नमन कर “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” धरने के जल्दी सफल होने की कामना की..!!
आपको बता दें कि कल 25 परवरी को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक विधायक के प्रश्न पर राजस्व मंत्री के जवाब पर, सदन में खड़े होकर मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास समन्वय समिति द्वारा “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” धरना का मुद्दा उठाया, इसमें तहसील क्रमोन्नत करने के मुद्दे पर सरकार, मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री से जवाब मांगा।
वहीं आज समन्वय समिति के सह संयोजक एवं प्रवक्ता लाखन सिंह अलीपुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अटारी के गांवकोठेन कला, टोहिला व अलीपुर में “हस्ताक्षर अभियान” चलाया, वहीं समन्वय समिति के सदस्य मोहकम सिंह नगला मई के नेतृत्व में ग्राम पंचायत मई के गांव नगला मई व मई में, वहीं साथ ही समन्वय समिति के सह संयोजक एवं प्रवक्ता पंकज मिर्चुआ के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गगवाना के गांव गगवाना, माली नगला, नगला मिर्चुआ में भी हस्ताक्षर अभियान जारी रखा गया..!!
समन्वय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आमजन को समन्वय समिति द्वारा किए जा रहे मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र विकास हेतु प्रयासों एवं “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” के बारे में अवगत कराया और कहा कि क्षेत्र के आमजन को इस समय एकजुट होकर अपनी क्षेत्र विकास की मांगो को पूरा करने के लिए मौन सत्याग्रह का सकारात्मक सहयोग करने की जरूरत है, हस्ताक्षर अभियान के जरिए मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास की मांग के संकल्प को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाया जा रहा है..!
मौन सत्याग्रह स्थल पर क्षेत्र वासियों का आना जाना आज भी जारी रहा, अन्य दिनों की भांति जनप्रतिनिधि एवं आमजन दिनभर अपना सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन देने आते रहे।समन्वय समिति के सदस्य एवं मनीष चौधरी लखनपुर ने बताया कि समन्वय समिति द्वारा मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास के संकल्प को पूरा करने हेतु अब गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है, यह हस्ताक्षर अभियान उपतहसील लखनपुर क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है, अब समन्वय समिति मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास की इस मुहिम को और तेज करने के लिए युवाओं का सहयोग लेकर गांव-गांव और घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है, उसके बाद नदबई तहसील के पूरे क्षेत्र में चलेगा फिर भरतपुर और डीग जिले की अन्य तहसीलों में शुरू किया जाएगा। यह “मौन सत्याग्रह एवं ध्यानाकर्षण” व “हस्ताक्षर अभियान” पूर्ण शांति एवं मर्यादा में रहकर मुख्यमंत्री जी से विकास का आग्रह है, गृह क्षेत्र के विकास संकल्प को पूरा करने हेतु एक सकारात्मक प्रयास है। समन्वय समिति मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र के विकास में मुख्यमंत्री जी के इस स्वर्णिम समय में नए आयाम स्थापित करने हेतु एक सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। अब तक के तीनों बजट में मुख्यमंत्री गृह क्षेत्र को विकास हेतु कुछ ज्यादा नहीं मिला है, इसलिए इस मुहिम को शुरू किया गया है।
आज सत्याग्रह स्थल पर समन्वय समिति के सह संयोजक एवं प्रवक्ता लाखन सिंह अलीपुर, पंकज मिर्चुआ समन्वय समिति के सदस्य व प्रवक्ता मनीष चौधरी लखनपुर, अजय चौधरी लखनपुर, सदस्य रूपचंद पहलवान, मोहकम सिंह नगला मई, इंदर सिंह बसैया अभय, एडवोकेट महेश लखनपुर, समय सिंह अध्यापक शाहपुर व क्षेत्र वासी अनीता चौधरी पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत लखनपुर, विरमा देवी पूर्व उपसरपंच, ग्राम पंचायत लखनपुर, अचला चौधरी पप्पल लखनपुर, मौहरी भगत लखनपुर, तुंगल लखनपुर, जग्गो भगत लखनपुर, कलेक्टर दयावली, मुरारी बघेल लखनपुर, केशव बघेल लखनपुर, हरि सिंह बघेल लखनपुर, बाबूलाल लखनपुर, हाकिम पटेल लखनपुर, नंद सिंह कटारा, ओमवीर जाटव लखनपुर, वीरेन्द्र सिंह, आनन्द जाटव लखनपुर, दीपेश बीकरवार, शिव सिंह दयावली, दिनेश कुमार नाम, मौहरी भगत लखनपुर, चमन अग्रवाल, प्रताप जाटव लखनपुर, शशिकांत मीणा, विष्णु पूनिया बसैया अभय, श्री दीनबंधु दास जी महाराज, आतेन्द्र शाहपुर, हर्ष डागुर शाहपुर, रामवीर सिंह शाहपुर, मोहित दयावली, सुबान खान वार्ड पंच लखनपुर, भूपेन्द्र नगला मई, गजेन्द्र सिंह लखनपुर, थान सिंह शाहपुर, तेज सिंह लखनपुर, विश्वेंद्र सिंह लखनपुर, चंद्रशेखर कटारा लखनपुर, राजू राजपूत लखनपुर, डालचंद शाहपुर, गजेन्द्र कटारा, रमचंगी मीना जयचौली आदि द्वारा प्रमुख रूप से उपस्थित होकर अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया गया..!!
जयपुर से हेमंत दुबे की रिपोर्ट