पुलिस ने राजाखेड़ा कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च,होली के त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा,, थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना

पुलिस ने राजाखेड़ा कस्बे में निकाला फ्लैग मार्च,होली के त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा,, थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना

 

राजाखेड़ा पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश मैं थाना अधिकारी गंभीर सिंह कंसाना के नेतृत्व में राजाखेड़ा कस्बे में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व गंभीर सिंह कसाना ने किया। यह फ्लैग मार्च राजाखेड़ा थाना से शुरू होकर पूर्व विधायक मनोरमा सिंह की कोठी होते हुए मेंन मार्केट से राम खिलाड़ी चौराहा होते हुए टाउन चौकी एवं पीर की मस्जिद होते हुए रोहाई मोहल्ला से निकलकर सिलावट पुलिया से बछेकी मंदिर होते हुए उपखंड कार्यालय से पुनः राजाखेड़ा थाना परिसर मे तथा विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होता हुआ लगभग 5 किलोमीटर तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फ्लैग मार्च में राजाखेड़ा ए एस आई विनोद कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह,सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। राजाखेड़ा थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना ने बताया कि राजाखेड़ा पुलिस जवानों के द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया । संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!