पुलिस अधीक्षक भोजपुर द्वारा एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 09 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, भोजपुर द्वारा एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न तख्तियों, दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी अनुसंधान एवं निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण एवं आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!