चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करतला में महतारी वंदन सम्मेलन, महिलाओं का किया गया सम्मान
korba
करतला//अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करतला के सद्भावना भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना अधिकारी कीर्ति कुरियन जैन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोक बाई कंवर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करतला की सरपंच फूल बाई राठिया विधायक प्रतिनिधि मनीष लकड़ा, बिसाहू पटेल, विश्राम कंवर,भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक प्रियंका लकड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, महिलाओं से संबंधित शासकीय योजनाओं तथा उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को जागरूक होकर समाज में आगे बढ़ने और अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत अध्यक्ष अशोक बाई कंवर एवं ग्राम पंचायत करतला की सरपंच फूल बाई राठिया को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान परियोजना अधिकारी कीर्ति कुरियन जैन द्वारा प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथियों के कर कमलों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए कुर्सी दौड़ एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। महतारी वंदन योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विशिष्ट अतिथि अशोक बाई कंवर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की बिना समाज का विकास संभव नहीं है उन्होंने महिलाओं को शिक्षा स्वालंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
करतला पर्यवेक्षक पुष्प लता पाटले, रूपा रोजलीन बारिया, कौशल्या बरेठ, टुलेश्वरी जायसवाल, केशर देवांगन, सन्नी टेकाम
बरपाली पर्यवेक्षक सुश्री स्वधा सिंह, सीमा यादव, दीप्ति असाटी, हेमलता साहू, हेमलता राठौर, चंद्रप्रभा शर्मा, शैलेंद्री साहू,
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं किशोरी तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के सम्मान का संदेश दिया गया।