तीन महिला समितियों ने मिलकर टाउन हॉल में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, बड़बिल में निकली भव्य रैली।

ओडिशा के केंदुझर जिले के बड़बिल टाउन हॉल परिसर में रविवार शाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपांता महिला समबाया समिति लिमिटेड, प्रतिभा महिला समिति और आशीर्वाद महिला समिति—इन तीनों महिला समितियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 2 बजे बड़बिल विकास महल से महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशाल जागरूकता रैली के साथ हुई। रैली में तीनों महिला समितियों की कार्यकर्ता और सदस्य बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं के साथ शामिल हुईं। महिलाओं ने शहर का भ्रमण करते हुए समाज में महिला सम्मान और अधिकारों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए टाउन हॉल परिसर पहुंची।इसके बाद शाम को एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में केन्दुझर जिले के DMF की CEO रीना प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, समाज में अपनी पहचान मजबूत करने और अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के लिए प्रेरित किया।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बड़बिल वनांचल अधिकारी संजीव कुमार राउत ने कहा कि समाज के निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। महिलाएं हमेशा से सम्मान और श्रद्धा की प्रतीक रही हैं।इस कार्यक्रम में अन्य अतिथियों के रूप में BJP OBC मोर्चा के राज्य संयोजक चंद्रगुप्त प्रसाद, बड़बिल SDPO देबेंद्रनाथ पिंगुआ, बड़बिल म्युनिसिपैलिटी के कार्यकारी अधिकारी रमेश चंद्र नायक तथा BJP स्टेट एग्जीक्यूटिव मेंबर श्रद्धांजलि कर,भाजपा बड़बिल मंडल अध्यक्ष परिमल चटर्जी, समाजसेवी राम कर्मकार,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपांता महिला समबाया समिति लिमिटेड की अध्यक्ष पुष्पा अपट, प्रतिभा महिला समिति की अध्यक्ष बनीजा मंजारी महांतो और आशीर्वाद महिला समिति की अध्यक्ष अंजलि सिंह सहित कई सदस्य और स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
रिपोर्ट:- सज्जाद आलम R9 ब्यूरो चीफ(केन्दुझर-ओडिशा)