जगन फाउंडेशन की विजन: ग्रामीण भारत की हर महिला को स्वास्थ्य और सशक्तिकरण!
धौलपुर के झील का पुरा और पंचगांव में दो सफल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए, जहाँ स्त्री रोग विशेषज्ञ गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. मधु झा (पूर्व फोर्टिस, दिल्ली) ने 150+ महिलाओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, वित्तीय साक्षरता और व्यक्तिगत चिकित्सा परामर्श दिया।

संस्थापकों मालविका मुद्गल और दुष्यंत शर्मा की अगुवाई में ये कार्यक्रम महिलाओं को निदान, उपचार और आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाते हैं।
हमारी कमिटमेंट: धौलपुर की हर महिला तक स्वास्थ्य उत्पाद, ज्ञान और काउंसलिंग पहुँचाना। ये शिविर शुरुआत मात्र हैं – आगे डिजिटल टूल्स और समुदाय पहलों से बदलाव लाएँगे! संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर