विद्यालय भवन का गिरा छत, मलवे में दबकर दो महिला की हुई मौत, गांव में छाया मातम ।

गया से सुरेश निखर की रिपोर्ट्स ।

एंकर:- गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र के बड़की ढुब्बा गांव में विद्यालय की पुरानी भवन की छत गिरने से मलवे में दबकर दो महिला की मौत हो गई।

वही तीन महिलाएं सहित एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त घटी जब जीविका समूह की महिलाएं सरकारी विद्यालय की जर्जर भवन के उपर बैठ कर बाते कर रही थी।

इसी क्रम मे जर्जर हो चुकी पुरानी भवन की छत भरभराकर गिरने लगा। महिलाएं कुछ समझ पाती उससे पहले छत पर बैठी सभी महिलाएं एक साथ छत के साथ नीचे गिरकर मलवे में दब गई।

छत गिरने की आवाज सुकर गांव वाले जुटे और मलवे में दबे महिलाओ को घायल अवस्था मे बाहर निकाला। जिससे तीन महिलाएं सहित एक चार वर्ष का बच्चा घायल हो गई।

रेणु देवी की मलवे में ही दबकर मौत हो गई। जबकि   दुसरी घायल महिला  सैम्फुल देवी 50 वर्ष,               इलायज के क्रम मे दम तोड़ा। घायल दो महिलाओ को गम्भीर चोट लगी है। तत्काल घर वाले और गांव वाले मिलकर इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया।

फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को प्राथमिक उपचार कर विशेष चिकित्सा के लिए गया मेडिकल कालेज भेज दिया गया। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मृतक महिला प्रभात यादव की पत्नी रेणु देवी 45 वर्षिय बड़की ढुब्बा गांव की रहने वाली है। घायल महिलाओ में  मीना देवी 48 वर्ष, संजू देवी 40 वर्ष,  एक चार वर्ष का बच्चा कार्तिक कुमार शामील है। सभी बड़की ढुब्बा गांव की रहने वाली है।

घटना के बाद मृतक महिला की घर मे कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया है। पंचायत समिति सदस्य रंधीर कुमार ने बताया कि जीविका समूह के 15 महिलाएं साप्ताहिक बैठक गांव के सरकारी विद्यालय के पुराने भवन के छत पर कर रही थी।

 

तभी अचानक छत गिर गया। छत गिरने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। विद्यालय की पुरानी भवन 25 वर्ष पुरानी थी। उक्त भवन में पढ़ाई नहीं होती थी।घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थानाध्यक्ष राहुल रंजन,बीडीओ डा परमानंद पंडित, सीओ अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखा और विशेष चिकित्सा के लिए गया मेडिकल कालेज भेजकर घटना स्थल की ओर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!