सिंहेश्वर में गाजे बाजे के साथ निकल गयी है बाबा भोले की बारात

मधेपुरा महाशिवरात्रि की धूम पूरे देश मे आज सुबह से ही है।वहीं मधेपुरा के सिंहेश्वर में अभी बाबा भोले की बारात गाजे बाजे के साथ निकल गयी है।बारात में भूत प्रेत सहित हर वर्ग के लोग शामिल है।यह बारात मंदिर प्रांगण से निकलकर दुर्गा चौक,धनबाद चौक,महावीर चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी।

पूरे सिंहेश्वर का माहौल भक्तिमय है वहीं मुख्य सड़क के दोनों ओर बारात देखने की हुजूम उमड़ी पड़ी है।लोग अपने छत पर बालकनी से बारात को देख रहे है और फूल बरसा रहे है।बारात की अगुआई सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव कर रहे थे वहीं सुरक्षा के मध्यनजर पुलिस मुस्तैद थी।
युवा उड़ा रहे हैं गुलाल : बारात के दौरान डीजे के धुन पर युवाओं की टोली जय भोले भोले पर थिड़क रहे है।इससे पूर्व मुख्य सड़क को पानी से धोया गया है और सड़क के दोनों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है।सिंहेश्वर का यह बारात पूरे बिहार में सबसे बड़ा बारात होता है।

सिंहेश्वर के सम्बंध में विस्तृत खबर के लिए इसे क्लिक करें : महाशिवरात्रि : जहां राजा दशरथ की पूरी हुई मनोकामना वहां गूंज रहा है हर – हर – महादेव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!