गैस संकट पर सख्त हुआ प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का औचक निरीक्षण

गैस संकट पर सख्त हुआ प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का औचक निरीक्षण

सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। गुरुवार को तहसीलदार अलका सिंह ने विभिन्न गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस स्टॉक, बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम की जांच करते हुए एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लंबित ऑर्डर और पेंडिंग डिलीवरी को तत्काल पूरा किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तहसीलदार ने मझौलीराज स्थित भारत गैस एजेंसी, सलेमपुर की एचपी गैस एजेंसी और चकरा स्थित एचपी गैस एजेंसी का दौरा कर वितरण व्यवस्था को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए।
प्रशासन की सख्ती के बाद उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
✍️ रिपोर्ट: संदीप कुमार मद्धेशिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!