यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 19.03.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया श्री गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर बस स्टैंड, सुभाष चौक एवं गोरखपुर ओवर ब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो एवं ई रिक्शा वाहनों, बस स्टैंड पर अभियान चलाकर बिना ड्राईविंग लाइसेंस/फिटनेस, नो हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों के विरुद्ध एम वी एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी।

साथ ही कोतवाली क्षेत्र के ई रिक्शा वाहनों की चेकिंग कर सही कागजात होने पर नंबरिंग किया गया एवं रुद्रपुर मोड़, गोरखपुर ओवर ब्रिज, बाला जी मंदिर पर चेकिंग कर देहात क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों का डायवर्जन किया गया।

इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 128 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 02 वाहनों को सीज किया गया।

इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
दिलीप भारती की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!