पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज रैहना वाली माता मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं पुलिस इंतजामो का लिया जायजा।
इसके पश्चात पुलिस थाना मनियां का किया निरीक्षण, वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद रहें साथ।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आज देर शाम रैहना वाली माता मंदिर पहुंच कर नवरात्रि में शुरू हुए ऐतिहासिक मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं पुलिस बंदोबस्त का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को मेरे मे आने वालें श्रद्धालुओं को दर्शन आदि में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो और इस दौरान आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से भी कन्ट्रोल रूम से मेले की गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पूरी निगरानी के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद एवं थानाधिकारी दिहोली हरी सिंह चौहान सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहें। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा मनियां थाना पहुंच कर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिकॉर्ड आदि का अवलोकन किया तथा लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व जवानों से संवाद कर की थाना इलाके में अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त मनियां खलील अहमद एवं थानाधिकारी मनियां नीरज शर्मा सहित पुलिस जवान उपस्थित रहें। ब्यूरो चीफ धौलपुर