21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

 

कोरबा// इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा पर्व ईद-उल-फितर यानी ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। 19 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में चांद की तस्दीक नहीं हो सकी है। यह त्यौहार पवित्र महीने रमज़ान के खत्म होने के बाद मनाया जाता है।
ईद इस्लाम का एक प्रमुख और खुशियों से भरा त्यौहार है। इसे पूरी दुनिया के मुसलमान बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। रमज़ान के पूरे महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं, नमाज़ अदा करते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और नेक कामों के जरिए अल्लाह की इबादत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!