अकीदत के साथ अदा हुई ‘अलविदा जुम्मा’ की नमाज, मस्जिदों में उमड़ा जनसैलाब

सलेमपुर, देवरिया । सलेमपुर क्षेत्र के हरैया लाला स्थित मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज बड़ी अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। इस मौके पर भारी संख्या में रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इमाम साहब ने रमजान की अहमियत, रोजे की फजीलत और इंसानियत का पैगाम देते हुए तकरीर की।
मुस्लिम समाज में अलविदा जुम्मा का विशेष महत्व माना जाता है, जिसे रमजान का आखिरी शुक्रवार कहा जाता है। इस दिन इबादत, कुरआन की तिलावत, जकात और फितरा देने का खास महत्व होता है।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर रमजान की मुबारकबाद दी और आने वाले ईद-उल-फितर की खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान रहमत अली, राहत अली, शान मास्टर, मो. हुसैन, इमरान, गफ्फार, सुलेमान, शमीम अख्तर, परवेज़, सुऐब अंसारी, फैज इनाम, जावेद हाशमी, गुफरान खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
संदीप कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट