IIT JAM 2026 में मनीष यादव ने लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर
सलेमपुर, देवरिया। नगर पंचायत सलेमपुर के वार्ड नंबर 7 सुगही निवासी मनीष यादव पुत्र रमेश यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल करते हुए IIT JAM 2026 (MS) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 155 प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार सहित शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।
मनीष यादव का स्थाई पता ग्राम मानुवरवा, पोस्ट मड़करा, तहसील बरहज, जनपद देवरिया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल, सलेमपुर से हाईस्कूल तथा बी.बी.एस. इंटर कॉलेज, भरथुआ से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पूरी की।
मनीष की इस सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, सभासद योगेश यादव, संजीव विश्वकर्मा, ज्योतिष, रमेश, विनय सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें माला पहनाकर और मुंह मीठा कर बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
मनीष यादव की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सलेमपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संदीप कुमार मद्धेशिया की रिपोर्ट