केसरिया में रही महाशिवरात्रि की धूम पुलिस प्रशासन दिखे मूस्तैद

केसरिया में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकालेश्वर कै दर्शन के लिए दूर दराज से शिव भक्तों का तांता लगा हुआ था।यही कारण रहा की सुबह पांच बजे भक्तों की शिव मंदिर पर लंबी कतार लग गई। यहां बतादें कि एक बड़ी संख्या में आये श्रद्धांलु गण काफी भीड़ रही जिसके कारण केसरिया में महाजाम की स्थिति बन गई थी। इसमें पूजा समिति के सदस्य व थानाध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाएं बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यहां बतादें कि महाशिवरात्रि पर्व भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह के रुप मनाया जाता है।इसको लेकर पूजा समिति की ओर से एक विशाल झांकी के साथ शिव जी की बारात निकाली गई।जिसमे हाथी, घोड़ा,भूत,पिचास, रामायण के पार्ट कर रहे दर्जनों कलाकार,के अलावा बैंड बाजा के साथ शिव बारात निकाली गई।जो शहर के प्रमुख चौक चौराहे होते हुए शिव मंदिर पहुंची जहां शिव विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा भी पूजा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।और शिव विवाह में शामिल हूई। मौके पर समाजसेवी अभय कुमार सिंह, संजय जयसवाल,नगर उपाध्यक्ष रौशन कुमार,विजय जयसवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो0 इशाक आजाद, मुखिया चन्द्रशेखर सिंह,अवनीश कुमार पाठक,अजीत कुमार सहनी, पैक्स अध्यक्ष विशूराज सिंह,गुल्टेन कुशवाहा, शिवनाथ कुशवाहा,अमीत पटेल,नितेश सिंह,सोनू सिंह, रविनंदन जयसवाल,महेश पाठक,बड़ाबाबू, पंकज सिंह राणा, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!