महाशिवरात्रि पर्व पर सतना जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चित्रकूट धाम और गैबीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

R9 भारत नेशनल न्यूज़ चैनल

सतना मध्यप्रदेश
ख़बर लोकेशन- चित्रकूट- बिरसिंहपुर

हेडर – महाशिवरात्रि पर्व पर सतना जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल चित्रकूट धाम और गैबीनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

एंकर , महाशिवरात्रि पर्व पर पूरी दुनिया के साथ ही सारे देश में धूम मची हुई। महाशिव रात्रि पर्व पर भोलेनाथ के भक्तों का जनसैलाब शिवालयों की तरफ उमड़ पड़ा हैं।श्रृद्धालु जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना करते हुए कामनाओं की पूर्ति के लिए मत्था टेक रहे हैं। सतना जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों धर्म नगरी चित्रकूट धाम और बिरसिंहपुर स्थित गैवीनाथ धाम में आज सुबह से ही भक्तों का भारी ताता लगा हुआ है।बिरसिंहपुर मंदिर प्रशासक और एसडीएम मझगंवा के अनुसार सुबह से अब तक करीब डेढ़ लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं तो वहीं शाम तक पांच लाख और भक्तों के पहुंचने का अंदाजा है दूसरी तरफ चित्रकूट का भी कुछ यही हाल है।दिन भर में लगभग पांच से छः लाख श्रृद्धालु तीर्थ यात्रियों के जलाभिषेक करते हुए दर्शन पूजन कीया तू वही रात के समय भगवान भोलेनाथ की विशाल बारात निकली जो मंदिर परिसर से होकर मां पार्वती मंदिर पर जाकर रुकी बारात में ढोल नगाड़ों के साथ भक्त लोग जमकर थिरके

वियो – उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग के उपखंड के रूप में जहां बिरसिंहपुर में भोलेनाथ गैवीनाथ विराजमान हैं तो वहीं धर्म नगरी चित्रकूट धाम में ब्रह्माजी द्वारा स्थापित और महाराजा धिराज कहे जाने वाले मत्यगजेंद नाथ की शिवरात्रि के दिन भक्तों के द्वारा विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही बारात निकाली जाती है। दूसरी तरफ बिरसिंहपुर में शाही सवारी में विराजमान भगवान के विनायक नगर भ्रमण करते हैं। बिरसिंहपुर और चित्रकूट मे महाशिवरात्रि के दिन स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भी भक्तों का आना होता है।जिसके चलते भक्तों का लगातार तांता लगा हुआ है। वही दोनो ही जगहों पर सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है।साथ ही लोगों की सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात है।इसके अलावा मेडिकल टीमें भी लगाई गई हैं।

R9 भारत नेशनल न्यूज़ चैनल

संवाददाता : अनूप तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!