महाराजा गुहराज निषादराज जी की विशाल शोभा यात्रा का भव्य आयोजन
राजाखेड़ा (धौलपुर)। श्री रामसखा गुहराज सेवा समिति धौलपुर द्वारा श्री रामचंद्र जी के बालसखा श्री निषादराज गुहराज जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में दिनांक 7 अप्रैल 2026 को एक भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस शोभा यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा एवं अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि, संत-महात्मा, समाजसेवी,जनप्रतिनिधि के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
स्थान: बछेकी मंदिर से प्रारंभ होकर मेन मार्केट होते हुए पुलिस चौकी से पिनाहट बाईपास, राजाखेड़ा (धौलपुर)
शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम एवं निषादराज जी की आकर्षक झांकियों के साथ बैंड, डीजे और भव्य झांकियां शामिल रहीं, जो पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि:
राष्ट्रीय संत गोपालनन्द गिरी महाराज
जितेंद्र वर्मा (पूर्व विधायक)
नितिन वर्मा (विधायक प्रत्याशी)
डॉ. देवेंद्र कश्यप (सामाजिक न्याय पार्टी)
होतमसिंह अध्यक्ष भाईचारा महासंघ
समिति के अध्यक्ष पदम सिंह एवं संजय निषाद ने सभी समाज बंधुओं का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। ब्यूरो चीफ धौलपुर मनोज राघव