बिहिया – दोघरा में परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत भगवान परशुराम जी की महाआरती का आयोजन किया गया।’

परशुराम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार सुदामा एवं संचालन राकेश तिवारी अटल ने किया, महाआरती पंडित गोपी मिश्रा जी द्वारा किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति आचार्य धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम समता मूलक समाज के प्रणेता थे, सत्ताधीशी के खिलाफ पहली बार भगवान परशुराम ने हीं आवाज उठाया था और अत्याचार के विरोध में लड़ाई लड़ा था,
वही सवर्ण नेता पुरुषोत्तम राज ने कहा कि आज के समय में भगवान परशुराम के पद चोन पर चलते हुए हम सबको अत्याचार और अन्य के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
कार्यक्रम में शशिकांत पांडेय , राजेंद्र तिवारी, आदित्य मिश्रा, आशुतोष पांडेय लल्लू, शशि ओझा, अंकित त्रिपाठी, अमर ओझा, मुन्ना राय, विकास तिवारी, नागेंद्र तिवारी, आकाश बजरंगी, उपेंद्र बजरंगी सहित अनेक लोगों ने भाग लिया