गोमिया हत्याकांड का खुलासा 25 हजार की सुपारी देकर कराई थी हत्या, दो गिरफ्तार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

गोमिया हत्याकांड का खुलासा 25 हजार की सुपारी देकर कराई थी हत्या, दो गिरफ्तार

 

 

बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष तेनुघाट में आज प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने हत्यारे अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा और धनराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया।क्या था मामला दिनांक 16.04.2026 को हजारीबाग जिला के दारू थाना अंतर्गत पिक्चर निवासी मुबारक अंसारी ने अपने चाचा मोहिद्दीन अंसारी की हत्या का आप अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध गोमिया थाना में दर्ज कराया था। इस संबंध में गोमिया थाना कांड सं0-66/2026, धारा-103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक, बोकारो के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देशानुसार कांड उद्भेदन हेतु एक एस आई टी टीम का गठन किया गया। अनुसंधान, गुप्त सूचना, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड में संयुक्त दो अपराध कर्मी अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा एवं धनराज श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताएं की दुकान के सामने पेंट हेतु आए वाहन खड़ा करने के विवाद के चलते बगल का मछली दुकान प्रभावित होता था इसी को लेकर पूर्व से मृतक के साथ विवाद चल रहा था। धनराज श्रीवास्तव ने 25,000 रुपए के लालच देकर अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा के द्वारा लकड़ी के फर्राटा से मार मार कर हत्या कर दिया गया। गिरफ्तार धनराज श्रीवास्तव का पूर्व से चोरी लूट आर्म्स एक जैसे कई गंभीर आपराधिक इतिहास भी है।गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा जो गोमिया थाना अंतर्गत देवीपुर मेला टांड़ निवासी, धनराज श्रीवास्तव जो गवर्नमेंट कॉलोनी थाना आईएल का निवासी है।
बरामद सामान अर्जुन तिवारी के पास से बरामद एक रेडमी कंपनी का हरा रंग का मोबाइल फोन, धनराज श्रीवास्तव के पास से स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नंबर jh09 ae 7448 जप्त किया गया, साथ ही घटना स्थल से खून लगा लकड़ी का पट्टा भी बरामद किया गया। छापामारी दल में शामिल पुलिस टीम
1. पु0अ0नि0 प्रफुल्ल कुमार महतो, थाना प्रभारी गोमिया 2. पु0अ0नि0 श्यामल मंडल, थाना प्रभारी आईएल 3. पु0अ0नि0 भजन लाल महतो तेनुघाट ओपी प्रभारी 4. पु0अ0नि0 राजू मुंडा थाना प्रभारी पेटरवार 5. पु0अ0नि0 मनोज कुमार (अनुसंधान कर्ता) गोमिया थाना, 6. पु0अ0नि0 अरुण कुमार, 7.बिरसा वाडा एवं स0अ0नि0 अखिलेश कुमार गोमिया थाना के साथ गोमिया थाना एवं आईएल थाना के सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा बोकारो शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!