बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
साड़म में प्याऊ का शुभारंभ, राहगीरों को मिलेगी राहत।
बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जनसेवा की दिशा में सराहनीय पहल की गई। सरस्वती शिशु मंदिर, साड़म एवं पुराना बैंक ऑफ इंडिया, साड़म के मुख्य पथ पर डॉ. राममनोहर लोहिया ट्रस्ट के सचिव सह झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्याम कुमार डे (मुन्ना डे) ने प्याऊ का शुभ उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की काफी समस्या का सामना करना पड़ता है, विशेषकर राहगीरों को। ऐसे में यह प्याऊ लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जनसेवा के कार्य किए जाते रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।कार्यक्रम में उप मुखिया पंकज जैन, सुखदेव डे, राजेश प्रसाद, अजीत नारायण प्रसाद, महावीर डे, सुरेंद्र लाल भगत, गीता सलूजा,श्रीती सिंह,हिमांशु राउत,भोला ठाकुर,कुमारी अन्नु,रमण कुमार,विक्की जैन, कमल जैन,विशाल प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।