बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट
बेरमो में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू:प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण: बीडीओ बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

बोकारो : भारत की आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड में तैयारियां शुरू हो गई है,बेरमो प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में भारत की आगामी जनगणना 2027 के पूर्व तैयारीयों को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम बैच का उद्घाटन बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी,मुकेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए प्रखंड बीडिओ श्री कुमार ने कहा कि जनगणना का कार्य राष्ट्र निर्माण और देश के भविष्य के विकास की योजनाओं के लिए आधार स्तंभ होता है। उन्होंने उपस्थित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना 2027 को पूरी दक्षता,ईमानदारी और समर्पण के साथ समय सीमा के भीतर पूरा करना है।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हमारा लक्ष्य शत-प्रतिशत त्रुटि रहित डेटा संकलित करना है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक सह सहायक चार्ज पदाधिकारी सुनील कुमार,शेषनाथ रूज और विजय मिश्रा ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई।उन्होंने प्रगणकों को तकनीकी बारीकियों,फॉर्म भरने के तरीकों और फील्ड वर्क के दौरान आने वाली चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को उनके उत्तरदायित्वों के प्रति सजग रहने और इसे एक राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर कार्य करने की शपथ दिलाई गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कालीचरण रवानी,अमित कुमार सिंह,विनोद बिहारी विश्वकर्मा,अजय कुमार वर्णवाल,भागीरथ महतो, विरेन्द्र कुमार महतो, खेम नारायण महतो, मनोज कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे