नाबालिक को शादी का झांसा देकर मुंबई ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार,चास पुलिस ने भेजा जेल

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

नाबालिक को शादी का झांसा देकर मुंबई ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार,चास पुलिस ने भेजा जेल

 

बोकारो :चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने के मामले में चास मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर अपहरण और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है,पुलिस के अनुसार इस मामले की शुरुआत बीते माह 23 अप्रैल को हुई थी,जब नाबालिग के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि आरोपी मुकेश महतो उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी नाबालिग को लेकर मुंबई चला गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते 26 अप्रैल को नवी मुंबई से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। जिसे 30 अप्रैल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। साथ हीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे 1 मई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नाबालिग युवती का मेडिकल जांच भी कराया गया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।बोकारो पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!