स्वास्थ्य निदेशालय जयपुर से आए कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग राजाखेड़ा की मौसम के अनुरूप मरीज को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी

राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड के उपजिला चिकित्सालय का राज्य स्तरीय कर्मचारी जयपुर द्वारा औचित्य निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में ई सी जी उपकरण पर मिट्टी की परत को देखकर नाराजगी जताई तथा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सफाई करने के निर्देश दिए इसी के साथ जांच प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मरीज को बैठने की व्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई और कहा मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाए तथा समस्त मरीजों को संतुष्ट करके जांच करने के लिए जाहिर किया साथ हीजच्चा वार्ड का निरीक्षण करें जच्चा वार्डमै सरकार द्वारा दी गई योजनाओं की जानकारी ली और नर्सिंग स्टाफ नाराजगी जताई साथही पीने के पानी के मटके के पास प्लास्टिक के गिलास रखने के भी निर्देश दिए और इंजेक्शन कच्छ में जाकर दवाइयौ का निरीक्षण किया तथा एवं नर्सिंग स्टाफ से जानकारी ली अगर 10 वर्ष का कोई मरीज आता है तो उसमें कितना डोज लगाया जाएगा परंतु नर्सिंग स्टाफ द्वारा कोई भी संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया जिस पर जयपुर स्वास्थ्य विभाग निदेशालयसे आए कर्मचारियों ने नर्सिंग स्टाफ पर नाराजगी जताई साफ सफाई इत्यादि को लेकर एवं मरीज को बेहतरीन सुविधाएं देने के निर्देश दिए । संवाददाता ब्यूरो चीफ मनोज राघव धौलपुर