डीएवी कथारा में खो-खो ग्राउंड का भव्य उद्घाटन: बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर, GM ए.के.बी. सिंह का जताया आभार

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल की रिपोर्ट

डीएवी कथारा में खो-खो ग्राउंड का भव्य उद्घाटन: बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर, GM ए.के.बी. सिंह का जताया आभार

 

बोकारो जिला के डीएवी कथारा के जूनियर विंग में लंबे समय से प्रतीक्षित खो-खो खेल मैदान का विधिवत और भव्य उद्घाटन किया गया। सीनियर विंग में जगह की कमी के कारण खेल अभ्यास में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए यह नया मैदान छात्रों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।नए खेल मैदान का उद्घाटन डीएवी के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी ने किया। इस मैदान को तैयार करने में विद्यालय के खेल शिक्षक राहुल कुमार का विशेष योगदान रहा। उद्घाटन के अवसर पर बच्चों के बीच एक प्रदर्शनी मैच भी आयोजित किया गया। मुकाबले में श्रद्धानंद हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि अरबिंदो हाउस उपविजेता रहा। नया खेल मैदान पाकर बच्चों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के छात्र खो-खो,कबड्डी और वॉलीबॉल में हमेशा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। वर्ष 2024 में विद्यालय के पांच छात्रों ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लिया था,जिसका स्टेट लेवल हजारीबाग में हुआ था। लेकिन मैदान की कमी के कारण अभ्यास में काफी बाधा आ रही थी।अब इस नए मैदान के बनने से अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के छात्र स्कूल के बाद हर शाम यहां अभ्यास कर सकेंगे। आगामी क्लस्टर और स्टेट लेवल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी आज से ही शुरू कर दी गई है, ताकि बच्चे नेशनल स्तर पर परचम लहरा सकें।इस अवसर पर प्राचार्य ने कथारा के जीएम श्री ए.के.बी. सिंह को उनके सहयोग और आशीर्वाद के लिए विशेष धन्यवाद दिया। उनके प्रयास से ही जूनियर विंग में यह प्लेग्राउंड तैयार हो सका है।प्राचार्य ने कहा कि खेल की भावना से खेलने पर बच्चों का न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास भी होगा तथा उनके अंदर संस्कार और अनुशासन का भी निर्माण होगा।
खेल शिक्षक राहुल कुमार ने विद्यालय के कुछ प्रमुख होनहार खिलाड़ियों के नाम भी बताए: कृष्णा यादव, मनीष यादव, आलोक यादव, वीर आदित्य पांडे, अमित कुमार, नवाब अंसारी और लकी कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!