रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली रफ्तार, विधायक ने दी नई सौगात — ग्रामीणों की समस्याओं पर लगातार सुनवाई

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778.

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को मिली रफ्तार, विधायक ने दी नई सौगात — ग्रामीणों की समस्याओं पर लगातार सुनवाई


कोरबा//रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। ग्राम पंचायत ढोगदरहा के आश्रित ग्राम सालिहाभाठा में खैरवार समाज के लिए सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है। इस दौरान क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और सामाजिक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है, ताकि हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे।
ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक द्वारा मौके पर ही कई मांगों को स्वीकृति देने से ग्रामीणों में खुशी और विश्वास का माहौल देखा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक लगातार गांव-गांव पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए सक्रिय पहल कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक फूल सिंह राठिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह के जनसंपर्क और त्वरित निर्णय से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!